अम्बेडकर नगर। भारतीय गणतंत्र दिवस भारत के संविधान का उत्सव है और विगत 21वर्षों से भारत के सपूत सै सलाहुद्दीन विदेश की सरजमीं दुबई में भारतीय गणतंत्र दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, मुशायरा भारत महोत्सव आयोजित करते आ रहे हैं यह बहुत गर्व की बात है। दुबई में भारत के राजदूत संजय सुधीर कुमार गत 28 जनवरी 2023 को दुबई में आयोजित भारतीय गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन और मुशायरा समारोह में विश्व के कोने कोने से आये कवियों,शायरों और गणमान्य अतिथियों को सम्बोधित कर रहे थे,उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान भारत की आत्मा है और यह भारतीय संविधान का महोत्सव है इसके लिए मैं सै सलाहुद्दीन को साधुवाद और बधाई देते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ और मुझे यकीन है कि यह भारत महोत्सव भविष्य में भी और धूमधाम से मनाया जाता रहेगा।
