Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअज्ञात वाहन की टक्कर से महिला शिक्षामित्र गम्भीर रुप से घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला शिक्षामित्र गम्भीर रुप से घायल

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चमनगंज बाजार के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के निकट बुधवार को स्कूटी सवार महिला शिक्षामित्र को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गई।
इनायत नगर थाना क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी रेखा शुक्ला जो प्राथमिक विद्यालय तरौली तारडीह में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। लेकिन वह फैजाबाद शहर में किराए का कमरा लेकर वही निवास करती है। बुधवार की सुबह वह स्कूटी पर सवार होकर विद्यालय आ रही थी वह चमन गंज बाजार के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास पहुंची ही थी तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई तथा हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही इनायत नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आनन-फानन में घायल महिला शिक्षामित्र को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएससी के डॉक्टर ने बताया महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं वह अभी भी बेहोशी की हालत में है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों तथा परिजनों द्वारा घायल शिक्षामित्र का इलाज इनायत नगर बाजार स्थित जय बाबा प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments