Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटूरिज्म के रुप में विकसित होगी पक्षी विहार उधैला झील, अधिकारियों ने...

टूरिज्म के रुप में विकसित होगी पक्षी विहार उधैला झील, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मिल्कीपुर, अयोध्या। प्रभागीय वन अधिकारी अयोध्या शीतांशु पाण्डेय एवं उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर अमित जयसवाल ने मंगलवार दोपहर बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी कुमारगंज पी के श्रीवास्तव के साथ तहसील क्षेत्र स्थित पक्षी विहार उधैला झील का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि पक्षी विहार की फाइलें तैयार कर शासन को भेजी जाएंगी ताकि टूरिज्म के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि झील में छोटे-छोटे टॉपू बनाए जाएंगे, ताकि विदेशी पक्षी प्रजनन कर अंडे भी दे सकें। सुंदरता के लिए चारों तरफ बारहमासी फूल लगाए जाएंगे पर्यटकों के घूमने के लिए वोटिंग की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है, पक्षियों की निगरानी के लिए वाचर टावर का भी निर्माण कराए जाएंगे ताकि कोई शिकारी विदेशी पक्षियों का शिकार ना कर सके।
पक्षी विहार कहे जाने वाले उधैला झील के निचले भाग में कहीं-कहीं थोड़ा बहुत पानी दिखाई देता है। प्राचीन भगवान शिव के सिद्धनाथ मंदिर के सामने स्थित उधैला झील 5 गांव के कई मजरों से होकर गुजरती है। इस झील को पक्षी विहार बनाने का प्रयास करीब 18 वर्ष पहले 2004 के उपचुनाव में मिल्कीपुर से विधानसभा के प्रत्याशी रहे रामचंद्र यादव ने शुरू किया था। उनकी मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस झील को पक्षी विहार बनाने का आश्वासन दिया था। उस समय तहसील की टीम द्वारा पैमाइश हुई, लेकिन आगे की प्रगति ठप हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments