Tuesday, July 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई न होने पर पिता ने एसपी से...

छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई न होने पर पिता ने एसपी से लगाई गुहार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ के गंभीर मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि घटना की सूचना और लिखित शिकायत देने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित पिता के अनुसार, वह 7 जुलाई को मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान गांव का एक पड़ोसी उनकी तीन वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। कुछ देर बाद जब बच्ची घर पर नहीं मिली तो उसके चाचा ने तलाश शुरू की। पड़ोसी के घर पहुंचने पर उन्होंने आरोपी को बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा। इस पर आक्रोशित होकर उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित पिता परिजनों और बच्ची को लेकर कोतवाली जलालपुर पहुंचे तथा लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की और आरोपी को जेल भेजने की बात कहकर उनसे हस्ताक्षर करा लिए, लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में आरोपी पुनः गांव में खुलेआम घूमता रहा, जिससे परिवार में भय और आक्रोश व्याप्त है।
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि जब स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, घटना के दिन जब मामले में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव से जानकारी ली गई थी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उनके पास कोई शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। कोतवाल के इस बयान के बाद मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
उधर, क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments