Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से पिता पुत्री की...

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से पिता पुत्री की मौत

जलालपुर, अंबेडकर नगर। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से जहां पिता और पुत्री की मौत हो गई वहीं दूसरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के ज्योति पुर समैसा गांव निवासी सीताराम पुत्र धनई 53 वर्ष अपनी पुत्री रोशनी 14 वर्ष व उजाला 10 वर्ष के साथ एक बाइक से कटुई गाँव रिश्तेदारी में बरीक्षा में शामिल होने के लिए गए हुए थे जहां से रविवार को वापस आ रहे थे

कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट गन्ना से लदी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने लगे तभी वह अचानक गन्ने में फंस गए और ट्रैक्टर की चपेट में आ गये जिससे सीताराम की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं रोशनी और उजाला को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया जहां अस्पताल में रोशनी की भी मौत हो गई, वही उजाला गंभीर रूप से घायल होने के चलते ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

मौके पर ट्रैक्टर चालक  ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments