Wednesday, May 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतालाब खुदवाने पर किसानों को मिलेगा 52,500 रुपये अनुदान, जिले को मिले...

तालाब खुदवाने पर किसानों को मिलेगा 52,500 रुपये अनुदान, जिले को मिले 16 लक्ष्य

अम्बेडकरनगर। जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। वर्षा जल संरक्षण और सिंचाई सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से खेत तालाब योजना के तहत किसानों को तालाब खुदवाने पर सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अम्बेडकरनगर जनपद को 16 तालाब निर्माण का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
भूमि संरक्षण अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत “ड्राप मोर क्रॉप” योजना के तहत खेत तालाब निर्माण कराया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल 1.0 पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसानों का चयन ई-लॉटरी और ऑटो कन्फर्म प्रक्रिया से किया जाएगा।
चयनित किसानों को 1000 रुपये टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसके बाद खतौनी, खेत के साथ फोटो तथा घोषणा पत्र 10 दिन के भीतर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। समय सीमा में प्रक्रिया पूरी न होने पर आवेदन स्वतः निरस्त हो जाएगा और टोकन राशि जब्त कर ली जाएगी।
योजना के तहत 22 मीटर × 20 मीटर × 3 मीटर आकार का लघु तालाब बनाया जाएगा, जिसकी कुल लागत 1.05 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस पर किसानों को 50 प्रतिशत यानी 52,500 रुपये अनुदान डीबीटी के माध्यम से दो किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त 39,375 रुपये कच्चा कार्य पूरा होने पर तथा दूसरी किस्त 13,125 रुपये पक्का कार्य पूर्ण होने पर मिलेगी।
इसके अलावा किसानों को वाटर लिफ्टिंग डिवाइस के तहत इलेक्ट्रिक या डीजल पंपसेट पर भी 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 15 हजार रुपये तक का अनुदान मिलेगा।
भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य वर्षा जल संचयन, भूगर्भ जल स्तर में वृद्धि, सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना तथा मत्स्य पालन व जलीय खेती के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना है। उन्होंने किसानों और महिला समूहों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments