Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछुट्टा जानवरों से किसान बेहाल - राम शिला पटेल

छुट्टा जानवरों से किसान बेहाल – राम शिला पटेल


अयोध्या। डा सोने लाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर अपना दलकमेरावादी ने धरना देकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपां। धरने में विधि मंच के अध्यक्ष राम शिला पटेल ने बताया कि अपनादल के संस्थापक डॉक्टर सोने लाल पटेल जी की मृत्यु की सीबीआई जांच कराया जाए। छुट्टा जानवरों से किसान बेहाल है। सरकार द्वारा अभी तक उठाए गए कदम पूरी तरह से विफल रहा। सरकार से मांग करते हैं कि इसे संज्ञान में लेते हुए ठोस कदम उठाया जाए। छुट्टा जानवरों की वजह से सड़क दुर्घटना में आमजन की मौत का जिम्मेदार कौन है। दुर्घटना में मारे गए परिवार के सदस्य को सरकार द्वारा मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। इन मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया है।

 धरने में प्रमुख रूप स्वामीनाथ पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, ब्रजनाथ पटेल मुखिया दादा, अरविंद पटेल, दयाराम पटेल, विनायक पटेल, चंद्रकेश पटेल  मीडिया प्रभारी, डॉक्टर भागीरथी पटेल, रामसागर वर्मा सुनील पटेल, वीरेंद्र वर्मा, मुन्ना शर्मा विक्रम वर्मा,आशीष पटेल,रोहित, राजित राम, विनीत, रमाकांत गोस्वामी, डॉ प्रमोद वर्मा, अनिल वर्मा, मनोज प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments