Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए किसानों ने किया प्रदर्शन

तिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए किसानों ने किया प्रदर्शन

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शहर के सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में अपनी कई समस्याओं को लेकर महापंचायत की। मांगे ना पूरी होता देख यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रोड पर उतर कर प्रदर्शन किया और तिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट गेट पर बैठकर अधिकारियों से वार्ता की।
किसान यूनियन के प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने बताया कि लगातार तीन महीने से जिला प्रशासन के अंतर्गत थाना और चौकी के लोगों के द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों के किसी भी समस्या का उचित समाधान नहीं कराया जा रहा है केवल आश्वासन देकर कोरम पूरा किया जाता है। यदि आज हमारी सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो हम कलेक्ट्रेट गेट से नहीं उठेंगे। जिला अध्यक्ष रमेश पांडे ने बताया कि हम अपने किसानों के साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। अब किसानों के ऊपर किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि हमारी समस्याओं को लेकर प्रशासन नहीं जागा तो ऐसे आंदोलन आगे भी जारी रहेंगे और हम किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। वहीं अयोध्या मंडल के वरिश्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो हम पूरे मण्डल की पंचायत यहां पर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments