Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंतरराष्ट्रीय मिलेट्स के अवसर पर कृषक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स के अवसर पर कृषक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स (पोषक अनाज) वर्ष 2023 कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किसान भाईयों के साथ किया गया। गोष्ठी के दौरान किसानों द्वारा अलग अलग तरह के खेती जैसे धान की खेती, गेहूं की खेती, गन्ने की खेती, उड़द की खेती, ज्वार की खेती, मछली उत्पादन, मशरूम उत्पादन, शिमला मिर्च उत्पादन, लाल मिर्च उत्पादन, मोती उत्पादन, केला उत्पादन, ड्रैगन फ्रूड उत्पादन तथा आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा अपनी कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया। गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। 80 प्रतिशत लोग कृषि से जुड़े हैं। कहा कि वर्तमान परिवेश में वैज्ञानिक ढंग से खेती करनी चाहिए, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन मिल सके। इसके अलावा जैविक खाद के प्रयोग पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने पर चर्चा किया गया तथा किसानों द्वारा अवगत कराए गए समस्याओं के निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया। विभिन्न कृषि वैज्ञानिको द्वारा खरीफ, रबी तथा अन्य फसलों की बुआई तथा रोगों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी पियूष राय ने शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा व ब्लाक पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया।इसके उपरांत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक तथा अन्य अधिकारी द्वारा किसानों द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया गया। राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय द्वारा 25 कृषकों को निशुल्क उरद का मिनी किट वितरण किया गया। जनपद के सभी विकास खंडों में 2500  मिनी किट का निःशुल्क वितरण जिलाधिकारी के निर्देश पर किया जा रहा है। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन, अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, उप कृषि निदेशक बृजेश कुमार, कृषि वैज्ञानिक, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments