Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअमरूद व शिमला मिर्च की खेती से किसान को पांच लाख से...

अमरूद व शिमला मिर्च की खेती से किसान को पांच लाख से अधिक का लाभ

अयोध्या । तारुन विकासखंड के ग्राम सिहोरिया निवासी किसान राजित राम (सुधीर) ने बागवानी फसलों की खेती कर इस सीजन में पांच लाख रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। उन्होंने 4.09 हेक्टेयर भूमि पर अमरूद और शिमला मिर्च की खेती की।

जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी के अनुसार, उद्यान विभाग द्वारा किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ बागवानी और उच्च मूल्य वाली खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में राजित राम ने ड्रिप इरिगेशन, मल्चिंग, इंटरक्रॉपिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया, जिससे पानी की बचत के साथ उत्पादन में सुधार हुआ।

किसान ने बताया कि इस सीजन में लगभग 3.40 लाख रुपये की लागत आई, जबकि कुल उत्पादन से करीब 8.50 लाख रुपये की आय हुई। इसमें 20 टन अमरूद और 14 टन शिमला मिर्च का उत्पादन शामिल है। इस प्रकार उन्हें लगभग 5.10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ मिला। उत्पादों की बिक्री स्थानीय मंडियों के साथ मंडलीय स्तर पर की गई।

हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय फल-फूल एवं शाकभाजी प्रदर्शनी में राजित राम ने भाग लिया, जहां उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन से बागवानी फसलों की खेती से आय में बढ़ोतरी हुई है। उनकी पहल से क्षेत्र के अन्य किसान भी बागवानी की ओर रुख कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments