Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारत बंद को लेकर सड़कों पर उतरे किसान नेता

भारत बंद को लेकर सड़कों पर उतरे किसान नेता


अयोध्या। 16 फरवरी को किसानों ने भारत बंद का आवाहन किया था।  भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा के नेतृत्व में किसान नेता भारत बंद को लेकर सड़क पर निकले। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से केंद्र की सरकार वादा खिलाफी किसानों के साथ कर रही है। दिल्ली जा रहे मासूम किसानों के साथ सरकार जो अत्याचार कर रही है वह ठीक नहीं है। मासूम किसानों के ऊपर पानी की बौछारें,आंसू गैस के गोले व बंदूके भी चलाई जा रही है। जब कि किसान निहत्थे शांतिपूर्वक दिल्ली में प्रवेश करना चाहते हैं। अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। इसके बावजूद भी सरकार का तानाशाह रवैया बिल्कुल ठीक नहीं है। यदि सरकार ने किसानों की बातें नहीं मानी तो यह आंदोलन और लंबा चलेगा। अब किसान आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो गया है। आंदोलन में महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडे, जिला प्रमुख महासचिव डॉ रामजन्म वर्मा, तहसील अध्यक्ष सदर निर्मला देवी, ग्राम सभा अध्यक्ष रेनू, सुषमा, ब्लॉक अध्यक्ष सैकड़ो महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments