Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारास्ते के विवाद को लेकर डीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठा...

रास्ते के विवाद को लेकर डीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठा परिवार

अयोध्या। रास्ते के विवाद को लेकर एक परिवार जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठ गया। मिल्कीपुर तहसील के खिहारन गांव की रहने वाली मालती का आरोप है कि आबादी की जमीन पर स्थित उसके पुस्तैनी रास्ते को पड़ोसी ने बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिया है। जिसको लेकर उसने कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया परन्तु प्रकरण में कोई कारवाई नहीं हुई।
मालती का कहना है कि वह अपने पति व दो बच्चों के साथ अनशन पर बैठी है। मामले का निस्तारण होने तक उसका धरना चलता रहेगा। प्रकरण में स्थानीय प्रधान दबंगो का साथ दे रहे है। जिससे मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस वजह से स्थानीय प्रशासन में भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments