Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या इलाज के लिए बाहर गया परिवार, सूने मकान से जेवर समेत घरेलू...

इलाज के लिए बाहर गया परिवार, सूने मकान से जेवर समेत घरेलू सामान चोरी

0

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के सुरसरि रेलवे कॉलोनी मोदहा में सूने पड़े मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार पिता के उपचार के लिए लखनऊ गया हुआ था, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़ित अभिषेक सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पिता रेलवे कर्मचारी हैं और अस्वस्थ होने के कारण परिवार के लोग उन्हें लेकर इलाज के लिए लखनऊ गए थे। इसी बीच पड़ोसियों से फोन पर घर का ताला टूटे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।

घर के भीतर पहुंचने पर किचन और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था, जबकि आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ मिला। चोर घर में रखे आभूषण, इन्वर्टर, गैस सिलेंडर और बर्तन तक उठा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version