Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याब्रांडेड पैकेट में बिक रहा था नकली रिफाइन्ड, 3058 पैकेट बरामद

ब्रांडेड पैकेट में बिक रहा था नकली रिफाइन्ड, 3058 पैकेट बरामद


अयोध्या। शहर में नकली रिफाइन्ड सोया ऑयल के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस और कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधियों की संयुक्त कार्रवाई में दो स्थानों पर छापेमारी कर 3058 पैकेट नकली रिफाइन्ड तेल बरामद किया गया। इस मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार एक प्रतिष्ठित कम्पनी के नाम से मिलते-जुलते पैकेट में लंबे समय से नकली तेल बाजार में खपाया जा रहा था। शिकायत मिलने पर कम्पनी ने अपनी अधिकृत एजेंसी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद जोनल हेड के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ मिलकर बेनीगंज परिक्रमा मार्ग स्थित एक किराना दुकान पर छापा मारा, जहां 78 पैकेट संदिग्ध तेल मिला। पूछताछ में दुकानदार ने सस्ते दाम पर माल खरीदने की बात स्वीकार की।

इसके आधार पर टीम वजीरगंज स्थित एक गोदाम तक पहुंची, जहां 149 कार्टून में कुल 2980 पैकेट नकली रिफाइन्ड तेल बरामद हुआ। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार यह कारोबार बृजेश कुमार अग्रवाल द्वारा संचालित किया जा रहा था। मामले में बेनीगंज परिक्रमा मार्ग निवासी मनोज कुमार गुप्ता, व  बृजेश कुमार अग्रवाल  निवासी वजीरगंज केवटहिया के खिलाफ पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में  रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामले के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। सहायक आयुक्त मानिक चंद सिंह ने बताया कि संबंधित दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य स्थानों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments