मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू के घाटों पर डुबकी लगाई। वहीं चौधरी चरण सिंह घाट पर स्नान करते श्रद्धालु दिखे । इसके बाद श्रद्धालुओं ने सीधे मंन्दिरों का रुख किया। श्रद्धालु सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंच रहे हैं। इसके बाद रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए श्रृंगार हाट से लेकर मंदिर परिसर तक भारी भीड़ जमा है। अयोध्या धाम में भीड़ बढ़ने के बाद व्यापार में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लड्डू प्रसाद कारोबारियों से लेकर होटल कारोबारियों को मुनाफा भी हो रहा है। होम स्टे संचालकों को भी निकल पड़ी है।