Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामकान में भीषण विस्फोट : पिता - दो बच्चों समेत पांच की...

मकान में भीषण विस्फोट : पिता – दो बच्चों समेत पांच की मौत, मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका


अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में गुरुवार शाम एक भीषण विस्फोट के बाद दो मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया। हादसे में पिता और दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राहत दल जेसीबी की मदद से मलबा हटाने में जुटे हैं। मृतकों में रामकुमार गुप्ता उर्फ पप्पू (35),
ईशा (10) पुत्री रामकुमार, यश (6) पुत्र रामकुमार,  लव पुत्र राम कुमार गुप्ता उम्र 7 वर्ष
राम सजीवन निवासी जीवपुर (मृतक) शामिल हैं।


गुरुवार शाम करीब 7 बजे घर के अंदर तेज धमाका



जानकारी के मुताबिक, मृतक रामकुमार कसौधन उर्फ पप्पू अपने घर में अवैध रूप से पटाखे तैयार करता था। गुरुवार शाम करीब 7 बजे घर के अंदर तेज धमाका हुआ, जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंजी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। प्रथम द्ष्टता मौके पर गैस सिलेण्डर व प्रेशर कूकर मिला है। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।


रेस्क्यू में जुटी पांच थानों की पुलिस



सूचना मिलते ही पुराकलंदर सहित पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


सभी के शरीर पर जलने के निशान थे  — डॉक्टर



अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सभी मृतकों के शरीर पर बर्न इंजरी के गहरे निशान हैं। एंबुलेंस चालक अजय कुमार ने बताया कि जब लोगों को मलबे से निकाला गया तब तक कुछ की सांसें चल रही थीं, मगर अस्पताल पहुंचने तक किसी की जान नहीं बचाई जा सकी।


धमाका इतना तेज कि 100 मीटर दूर तक गिरे मलबे के टुकड़े


गांव के लोगों के मुताबिक, विस्फोट की आवाज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मलबे के टुकड़े 100 मीटर दूर तक जा गिरे। इससे आसपास के कई घरों की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं।


पिछले साल भी इसी गांव में हुआ था विस्फोट


पुलिस जांच में सामने आया है कि रामकुमार पहले भी अवैध रूप से पटाखे बनाने के काम में शामिल था। पिछले वर्ष भी इसी गांव में एक धमाका हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। उस घटना के बाद भी परिवार ने यह खतरनाक कारोबार नहीं छोड़ा।


अधिकारियों ने खाली कराया इलाका, जांच शुरू


घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डा गौरव ग्रोवर, क्षेत्राधिकारी अयोध्या, सहित अधिकारी, दमकलकर्मी और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के घरों को खाली कराया गया है और क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है।


प्रथम दृष्टता पटाखों में विस्फोट के नही मिले प्रमाण, सिलेण्डर या कूकर में विस्फोट की आशंका


जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडे ने बताया कि प्रथम दृष्टता किचन में सिलेण्डर या कूकर में विस्फोट होने के कारण घटना हो सकती है। फारेंसिक रिर्पोट आने के बाद कारणों का पता लग पाएगा। पटाखों में विस्फोट पर उन्होंने कहा कि अभी तक बारूद या किसी अन्य प्रकार के सबूत नही मिले हैं। एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। आस पास के खेतों में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।


खबर अपडेट हो रही है


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments