Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कार्य अपेक्षानुरूप न पाए जाने पर दो अभियंताओं से मांगा गया स्पष्टीकरण

कार्य अपेक्षानुरूप न पाए जाने पर दो अभियंताओं से मांगा गया स्पष्टीकरण

0

◆ स्मार्ट सिटी मिशन तथा सीएम-ग्रिड के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण की नगर आयुक्त ने किया समीक्षा


अयोध्या। स्मार्ट सिटी मिशन तथा सीएम-ग्रिड के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण की समीक्षा नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निगम के अधिकारी के साथ किया। सीएम ग्रिड के अन्तर्गत निर्माण के सबन्ध में प्रगति की कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। सीएम ग्रिड के कार्यो में पूर्व में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु सम्बन्धित अभियन्ताओं निर्देशित किया गया था। परन्तु वर्तमान में कार्य की प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं पाये जाने के कारण सम्बन्धित अभियन्तागण अमित कुमार जायसवाल एवं राजेश पटेल को तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये।

इसके अतिरिक्त राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत सेफ सिटी के कार्यो को संस्था द्वारा दिये निर्देशों के अनुरूप अपेक्षित सुधार न किये जाने के कारण संस्था के बिल से 10 प्रतिशत कटौती किये जाने के निर्देश दिये गये। सम्बन्धित अभियन्तागण को कार्यो के सतत पर्यवेक्षण एवं अपेक्षित कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिए गये।

सीएम ग्रिड योजना में नगर निगम के 05 मार्गों को चयनित कर सड़क निर्माण किया जा रहा है। जिसमें पं0 दीनदयाल नगर वार्ड के भीखापुर चौराहे से पुलिया तक, अटल नगर वार्ड में सिविल लाइन में चुंगी चैराहे से टी.वी. टावर तक, जिलाधिकारी आवास से नैयर कालोनी वाया गुरू गोविन्द सिंह चौराहा रोड तक, सैनिक कल्याण भवन से जिला पंचायत आफिस-स्टेट बैंक तिराहा -एसएसपी आवास तक एवं जिलाधिकारी कार्यालय से मोदहा चैराहे तक निर्माण कार्य चल रहा हे।

बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, वागीश कुमार शुक्ला, प्र0 अधिशाषी अभियन्ता राजपति यादव, अवर अभियन्ता अरूण प्रताप सिंह, राजेश पटेल एवं अमित जायसवाल आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version