Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वंश हॉस्पिटल में ऑपरेशन कक्ष में मिली एक्सपायरी दवाएं, स्टाफ और डॉक्टर...

वंश हॉस्पिटल में ऑपरेशन कक्ष में मिली एक्सपायरी दवाएं, स्टाफ और डॉक्टर नदारद

0

◆ सीएमओ ने की छापेमारी, हॉस्पिटल की ओटी सील


अयोध्या। कुमारगंज स्थित वंश हॉस्पिटल पर मंगलवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील कुमार बानियान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आकस्मिक छापेमारी की। जांच के दौरान अस्पताल में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते हॉस्पिटल की ओटी को सील कर दिया गया।

सीएमओ द्वारा की गई जांच में सामने आया कि 13 जून को एक आशा कार्यकर्ता द्वारा एक गर्भवती महिला का सिजेरियन इसी हॉस्पिटल में कराया गया था। निरीक्षण के समय भी पांच महिलाओं का सिजेरियन किया गया पाया गया, लेकिन मौके पर न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई स्टाफ नर्स।

ऑपरेशन कक्ष में एक्सपायरी दवाएं और आर एल (रिंगर्स लैक्टेट) मिलीं। इसके अलावा बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण का कोई उचित प्रबंध नहीं पाया गया। जांच में अस्पताल का संचालन पूरी तरह से चिकित्सा मानकों के विरुद्ध पाया गया।

छापेमारी के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. वी.पी. त्रिपाठी और कुमारगंज थाने की पुलिस टीम भी मौजूद रही। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version