Home News राम के पुत्रों के नाम तो सब जानते है, क्या थे उनके...

राम के पुत्रों के नाम तो सब जानते है, क्या थे उनके तीनों भाईयों के पुत्रों के नाम

0
302

अयोध्या। भगवान राम के पुत्रों के नाम सभी जानते है। उनके अन्य तीनों भाइयों के भी दो-दो पुत्र थे। भगवान राम का जन्म ब्रहमा जी की 67वीं पीढ़ी में हुआ था। राजा दशरथ की तीन रानियां तथा चार पुत्र थे। माता कौशल्या के पुत्र भगवान राम माता सुमित्रा के पुत्र लक्ष्मण तथा शत्रुघन तथा माता कैकई के पुत्र राजा भरत थे।
भगवान राम तथा माता सीता के पुत्र लव तथा कुश थे। लव उत्तर कौशल पुरी तथा कुश दक्षिण कौशलपुरी के शासक थे। भरत-माण्डवी के पुष्कल तथा मणिभद्र दो पुत्र थे। पुष्कल पुराकलावत तथा मणिभद्र तक्षशिला के राजा थे। लक्ष्मण-उर्मिला के चित्रांगद तथा चन्द्रकेतु दो पुत्र थे। चित्रांगद कामरूप तथा चन्द्रकेतु चन्द्रकातापुरी के राजा थे। शत्रुघन – श्रृतिकीर्ति के सुबाहु तथा शूरसेन नाम के पुत्र थे। सुबाहु मथुरा तथा शुरसेन विदीशा के राजा थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here