Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में सभी ने देखा अभूतपूर्व विकास...

डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में सभी ने देखा अभूतपूर्व विकास – लल्लू सिंह


◆ मिल्कीपुर विधानसभा के दो गांवों में लगाई जनचौपाल


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र में दो स्थानों पर चौपाल लगाया। मिल्कीपुर मंडल के उर्धुइ तथा कुमारगंज मंडल के भखौली पूरे कुरांव में जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। जनचौपाल में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीण द्वारा उनका स्वागत किया गया।

चौपाल में पूर्व सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में सभी ने अभूतपूर्व विकास देखा। देश के नागरिक इस विकास के साक्षी है। अयोध्या को विश्व की धार्मिक पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। अयोध्या के ग्रामीणांचलों को विकास की धारा से जोड़ा गया है। सरकार ने अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। डबल इंजन की सरकार में युवाओं को नए अवसर मिले है, किसान समृद्धशाली हुए हैं। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। श्रमिकों को सम्मान मिला है।

चौपाल में मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बब्लू पासी, दीपक पाठक, बंशीधर शर्मा, सर्वेश तिवारी, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments