Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर हर पौधा माँ के नाम — भावनाओं और हरियाली का अद्भुत संगम–ट्विंकल...

हर पौधा माँ के नाम — भावनाओं और हरियाली का अद्भुत संगम–ट्विंकल झा

0

अम्बेडकरनगर। पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व को समर्पित अद्वितीय पहल एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रविवार को पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वामासारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में हुआ, जिसका नेतृत्व जनपद वामासारथी की अध्यक्षा एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती ट्विंकल झा ने किया।

इस अवसर पर श्रीमती झा ने स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान न सिर्फ धरती को हरित आच्छादन देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है, बल्कि यह माँ के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे और एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देंगे। वृक्षारोपण के इस महाअभियान में चारों ओर हरियाली की उम्मीदें भी अंकुरित होती नजर आईं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version