Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य – त्र्यंबक

वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य – त्र्यंबक


अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को भाजपा सेवा पखवारा के रूप में मना रही है। जिसके अन्तर्गत मन्दिर में सामूहिक पूजा,साफ सफाई,रक्तदान आदि कार्यक्रम जनपद में भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता चला रहे हैं।

           सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री प्रेम अग्रहरि युवा मोर्चा की देख रेख और जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा के नेतृत्व में भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रक्त केंद्र में रक्तदान कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना किया।

       उक्त अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि रक्तदान मानव के हित में किया गया सबसे बड़ा दान है। वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है। रक्तदान से हार्ट अटैक की आशंका कम होती है।रक्तदान से शरीर में खून का थक्का नहीं जमता है खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है और शरीर में आक्सीजन का ठीक ढंग से संचार होता है। हर साल हमारे देश को 120 लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है,लेकिन 90 लाख यूनिट रक्त ही उपलब्ध हो पाता है।

     निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने रक्तदान के बाद कहा कि एक व्यस्क व्यक्ति के शरीर में औसतन 10 यूनिट रक्त होता है। जिसमें से एक यूनिट रक्तदान कर सकता है।जीवन का एक एक क्षण जनता की कल्याण के लिए समर्पित होना चाहिए।किसी की जीवन यदि हमारे रक्त से बच जाता है तो हमें सौभाग्य शाली समझना चाहिए। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

      युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री प्रेम अग्रहरि ने कहा कि रक्तदान करना जनकल्याण का कार्य है।क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी के प्राणों की रक्षा कर सकता है।रक्तदान को सभी प्रकार के दानों में श्रेष्ठ माना गया है। हम केवल अपनी नहीं दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं।

       रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,जिला मंत्री शिव पूजन राजभर,नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,सुभाष चंद्र वर्मा,सचिन आजाद पाण्डेय,जालिम सिंह,अमित यादव,अविनाश सोनकर,रितेश मिश्र, मो0 अफजल,अरून काहा सहित 30 लोगों ने रक्तदान किया।जिनके रक्त अर्जित करने में वरिष्ठ एल टी ए एम त्रिपाठी,हरिश्चंद्र वर्मा,वीरेंद्र सिंह ने भूमिका निभाई।

       उपरोक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव, ब्लॉक प्रमुख कुंवर संजय सिंह, अनिल वर्मा मौसम,गौरव सिंह,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह यादव,अखण्ड वर्मा,उमंग पटेल,आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments