Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाशिवरात्रि के अवसर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, निकली शोभायात्रा

महाशिवरात्रि के अवसर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, निकली शोभायात्रा

अयोध्या। नगर रिकाबगंज में सम्पूर्ण रात्रि जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद पूजा स्थल से भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये शोभायात्रा निकली।
शोभायात्रा में भक्त झूमते, नाचते, गाते गुप्तारघाट के लिए रवाना हुये। घाट पर पहुँचकर दोनों प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन करते हुए विसर्जन किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व उत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक कनक, संयोजक राजेश गौड़ व केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया। शोभायात्रा का रास्ते भर जगह-जगह जनमानस की ओर से पूजन-अर्चन किया गया। सभी भक्त डी.जे. की धुन पर आकर्षक भक्ति गीतों पर झूमते रहे। राधाकृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकारों ने आकर्षक नृत्य करते हुए लोगों का मन मोह लिया।
उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी बजरंगी साहू के अनुसार शोभायात्रा में स्थानीय नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। वहीं समिति के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से सुनील मौर्य, अखिलेश पाठक, बुद्धिपाल प्रजापति, रामकुमार सिंह ‘राजू’, अजय विश्वकर्मा, किशन मौर्य, शशि सामन्त मौर्य, विशाल गुप्ता, किशोर कनक, विश्वास कनक, राधेश्याम यादव, अरूण गुप्ता, बल्देव राजपाल, अर्जुन सोनी, अमित तिवारी, मोनू गुप्ता, बलराम वर्मा, रामजी शर्मा, मनोज गौड़, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments