Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदस माह बाद भी महिला पुलिस चौकी पर नहीं हो सकी प्रभारी...

दस माह बाद भी महिला पुलिस चौकी पर नहीं हो सकी प्रभारी की तैनाती

जलालपुर अम्बेडकरनगर। नगर के कोतवाली मे महिलाओं के लिए बनी महिला पुलिस चौकी सिर्फ शो पीस बनकर रह गई है, जिसकी चर्चा जोरों पर है। बताते चले की लगभग दो वर्ष पूर्व महिला पुलिस चौकी का धूमधाम से तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया था। महिला चौकी प्रभारी के रुप में प्रथम तैनाती महिला उपनिरीक्षक प्रियांशु भट्ट की हुई थी, जिनका कुछ माह बाद तबादला हो गया। तत्पश्चात शिवांगी त्रिपाठी की तैनाती हुई जो महज चार पांच महीने ही रही, इनका भी तबादला हो गया। लगभग करीब दस माह से चौकी प्रभारी की कुर्सी खाली चल रही है, जिस पर आज तक किसी की तैनाती नही हो सकी है। ऐसे मे महिलाओं के लिए बनी पुलिस चौकी छलावा साबित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments