Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिवेश कुम्भ में उद्यमियों ने कहा बिना पूर्व सूचना के बकाये पर...

निवेश कुम्भ में उद्यमियों ने कहा बिना पूर्व सूचना के बकाये पर न काटी जाय बिजली

अयोध्या। जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ में विच्छेदन तिथि के बाद विभाग द्वारा तुरंत विद्युत विच्छेदन किये जाने का प्रकरण प्रमुखता से उठा। उद्यमियों का कहना था कि विभाग के लोग तिथि बीतने के बाद बिलकुल समय नहीं देते है। अगर उद्योग चल रहा है तो उद्यमियों को हल्की राहत मिलनी चाहिए जिससे उनका उद्योग प्रभावित न हो।
उद्यमियों का यह भी कहना था कि कई बार बिल जमा हो जाता है तथा पोर्टल पर अपडेट होने पर समय लगता है इसके बाद भी बिजली काट दी जाती है। उद्यमियों ने विद्युत विच्छेदन के पहले विभाग के द्वारा नोटिस देने की मांग की। वहीं पूरे प्रकरण में सीडीओं द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से प्रकरण को गम्भीरता से लेने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments