Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अवध विश्वविद्यालय की पांच पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को , 9529...

अवध विश्वविद्यालय की पांच पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को , 9529 अभ्यर्थी होंगे शामिल

0

◆ 15 परीक्षा केंद्रों पर एलएलबी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की होगी परीक्षा, सीसीटीवी व पर्यवेक्षकों की रहेगी निगरानी


अयोध्या डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षाओं के तहत शुक्रवार को पांच पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। एलएलबी, डी. फार्मा, बी. फार्मा, एलएलएम और एम.एड. पाठ्यक्रमों की परीक्षा में कुल 9,529 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विश्वविद्यालय के अनुसार प्रथम पाली में प्रातः 9 से 11 बजे तक एलएलबी की प्रवेश परीक्षा आवासीय परिसर सहित 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं डी. फार्मा की परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्र पर होगी। द्वितीय पाली में बी. फार्मा, डी. फार्मा एवं एलएलएम की प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी, जबकि एम.एड. की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आवासीय प्रवेश परीक्षा के मुख्य समन्वयक प्रो. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है तथा 30 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके।

प्रवेश समन्वयक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version