Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नजूल भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की सख्त...

नजूल भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

0

अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के निकट पराग डेयरी के पीछे स्थित नजूल की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। करीब चार घंटे तक चले अभियान में लगभग छह बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग और निर्माण को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

उपजिलाधिकारी सदर राम प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पूर्व नजूल और पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की थी, जिसके आधार पर यह अभियान चलाया गया। दोपहर लगभग 12 बजे टीम बुलडोजर के साथ पहुंची और अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।



स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक प्रॉपर्टी डीलर ताज मोहम्मद ने जमीन को अपने पूर्वजों की बताकर बेच दिया था और निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आने का भरोसा दिया था। कई लोगों ने इस पर विश्वास कर जमीन खरीद ली और निर्माण भी करा लिया।

एसडीएम सदर ने बताया कि अभियान के दौरान पूरी भूमि को खाली करा लिया गया है और अतिक्रमण हटा दिया गया है। वहीं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट ने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है और लोगों को गुमराह कर नजूल भूमि बेचने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version