Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, स्थानीय लोगों में...

सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, स्थानीय लोगों में नाराजगी

0

जलालपुर अंबेडकर नगर । जलालपुर नगर के जमालपुर चौराहे से अकबरपुर रोड स्थित बाजितपुर मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाने और खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया। कार्रवाई शुरू होने से जहां कुछ स्थानीय लोगों में असंतोष देखने को मिला, वहीं प्रशासन का दावा है कि सड़क चौड़ीकरण से नगर को प्रतिदिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

विदित हो कि लगभग एक वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस मार्ग को चौड़ा करने की योजना के तहत सड़क के दोनों किनारों पर बने अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया गया था। इसके लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस मिलने के बाद अधिकांश लोगों ने स्वयं ही अपने मकानों और निर्माणों को हटा लिया था, जबकि कुछ निर्माण अब भी बचे हुए थे। ऐसे लोगों को दोबारा नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
योजना के तहत सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण, बीच में डिवाइडर निर्माण, सड़क किनारे गुजर रही 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन को भूमिगत किए जाने, अनुपयोगी विद्युत पोल हटाने तथा विशेष लाइटिंग व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण से नगर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version