Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से सऊदी अरब में रोजगार का अवसर

रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से सऊदी अरब में रोजगार का अवसर

0
ayodhya samachar

अयोध्या। सेवायोजन विभाग द्वारा विदेश में रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं के लिए सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मंडल देवव्रत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप बेरोजगार युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 43,962 रुपये से 99,188 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, सीएस वेल्डर (टीआईजी एवं एआरसी), पाइप फैब्रिकेटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर फोरमैन, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन तथा मैकेनिकल फिटर सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

अभ्यर्थियों के लिए स्ट्रक्चर वेल्डर, वेल्डिंग, फैब्रिकेशन, प्लम्बर टेक्नीशियन आदि क्षेत्रों में 5 से 15 वर्ष का अनुभव आवश्यक निर्धारित किया गया है। आयु सीमा 25 से 42 वर्ष तय की गई है। विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version