Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजकीय आईटीआई में आयोजित हुआ रोजगार मेला

राजकीय आईटीआई में आयोजित हुआ रोजगार मेला


अयोध्या। राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 10 कम्पनियां औऱ 600 बेरोजगार प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी रहे।

रोजगार मेले की जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य मयंक मणि शुक्ला ने बताया कि जनपद के हर ब्लाकों पर रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मसौधा ब्लॉक का रोजगार मेला राजकीय आईटीआई अयोध्या में किया गया। जिसमें की 10 बड़ी कंपनियां औऱ 600 बेरोजगार बच्चों ने प्रतिभाग किया। वही कहा कि जो हमारे युवा बच्चे इधर-उधर भटकते है। रोजगार उनके घर तक पहुंचे। उसके लिए यहां रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। बता दे कि जनवरी माह में जनपद के 11 विकास खंडों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन राजकीय आईटीआई व सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments