Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर


◆ कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग-व्यापार बंधु की संयुक्त बैठक संपन्न


अम्बेडकर नगर। शासन की मंशानुसार उद्यमियों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशानुसार हुई, जिसकी अध्यक्षता परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह ने की।

बैठक में उपायुक्त उद्योग ने उद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। परियोजना अधिकारी डीआरडीए ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त सभी संदर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए संबंधित बैंकों को निर्देशित किया कि स्वीकृत आवेदनों पर ऋण वितरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। योजनाओं में अपेक्षित सुधार और गति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अधीक्षण अभियंता, विद्युत को निर्देशित किया गया कि उद्यमियों को रोस्टर के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments