Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में लखनऊ जाएंगे अयोध्या महानगर के ग्यारह...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में लखनऊ जाएंगे अयोध्या महानगर के ग्यारह सौ कार्यकर्ता

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 4 एवं 5 जुलाई को लखनऊ आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रथम उत्तर प्रदेश दौरे के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उनके स्वागत के लिए अयोध्या महानगर से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या महानगर क्षेत्र से लगभग ग्यारह सौ कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में शामिल होंगे। इसके लिए महानगर के सभी 419 बूथों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई की प्रातः सभी कार्यकर्ता बसों के माध्यम से एक साथ सहादतगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत मार्ग को कई स्वागत स्थलों में विभाजित किया गया है। इनमें से एक स्वागत स्थल अयोध्या महानगर को आवंटित किया जाएगा, जहां महानगर के सभी कार्यकर्ता एकत्र होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत ऐतिहासिक और गरिमापूर्ण ढंग से किया जा सके। इसको लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ सशक्तीकरण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। अयोध्या महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version