Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौक विद्युत उपकेन्द्र के इलाकों में पिछले कई घंटों से बिजली सप्लाई...

चौक विद्युत उपकेन्द्र के इलाकों में पिछले कई घंटों से बिजली सप्लाई ध्वस्त

अयोध्या। शहर की हृदय स्थली कहे जाने वाले चौक विद्युत उपकेन्द्र के कई इलाकों में पिछले कई घंटे के बिजली नहीं आ रही है। जिससे लोगो का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शाम तक लोगो का इनवर्टर भी जवाब दे गया। चौक से फतेहगंज जाने वाली रोड़ पर देर शाम तक अधेरा छाया रहा।
शुक्रवार को तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी रही। गर्मी की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। गुरुवार की रात को भी बिजली आती जाती रही। वहीं शुक्रवार को चौक उपकेन्द्र के कई इलाकों में विद्युत कटौती से लोग परेशान दिखे। वहीं दुकानों व मकानों पर स्थित इनर्वटर भी शाम तक जवाब दे गया। भीषण गर्मी में अपने प्रतिष्ठान पर बैठे लोग पंखा बंद किये नजर आये। लोग यह जानने का प्रयास कर रहे थे कि विद्युत सप्लाई अवरुद्ध होने का कारण क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments