Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरइलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर उड़ो की अकबरपुर में लॉन्चिंग, 200+किमी रियल वर्ल्ड माइलेज का...

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर उड़ो की अकबरपुर में लॉन्चिंग, 200+किमी रियल वर्ल्ड माइलेज का दावा


अम्बेडकर नगर। जनपद में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाया गया। अकबरपुर स्थित अमित मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड शोरूम में महिंद्रा एंड महिंद्रा के अंतर्गत संचालित महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी की अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक तीन पहिया ऑटो उड़ो की भव्य लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के आरटीओ सतेंद्र यादव ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्वच्छ और किफायती परिवहन को बल मिल रहा है।

अमित मोटर्स के सीईओ अमित सिंह व जनरल मैनेजर नीतीश सिंह ने बताया कि उड़ो को भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। वाहन 265 किमी सर्टिफाइड माइलेज और वास्तविक परिस्थितियों में 200 किलोमीटर से अधिक चलने में सक्षम है। इसमें 10 किलोवॉट पीक पावर की मोटर व 52 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। रेस मोड में इसकी अधिकतम रफ्तार 55 किमी प्रति घंटा है।

वाहन में रेंज, राइड और रेस तीन ड्राइविंग मोड, रिवर्स थ्रॉटल, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, हिल होल्ड असिस्ट व क्रीप फंक्शन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी ने छह वर्ष की वारंटी और 20 लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा कवरेज की भी जानकारी दी। आयोजकों ने इसे हरित ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments