Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचुनाव प्रेक्षक ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण

चुनाव प्रेक्षक ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण


अम्बेडकर नगर। एनआईसी कक्ष में ईवीएम के  द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत सामान्य प्रेक्षक वी० पी० गौतम ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के साथ ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निर्वाचन संबंधित समस्त गतिविधियों को संचालित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके उपरांत प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन की समस्त प्रक्रियाओं को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत समाजवादी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी शिकायतों एवं सुझावों को प्राप्त किया गया तथा उक्त प्रतिनिधि मंडलों को माननीय निर्वाचन के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आश्वस्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments