Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवोट चोरी खुलासा पर चुनाव आयोग देश की जनता से माफी मांगे...

वोट चोरी खुलासा पर चुनाव आयोग देश की जनता से माफी मांगे – डा विजय शंकर तिवारी

अम्बेडकर नगर। सोमवार को लोकसभा में नेता विपक्ष जननायक राहुल गांधी के साथ चुनाव आयोग से मिलने जा रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों की मोदी सरकार द्वारा गिरफ्तारी बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है। पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार का यह कदम संविधान, जनतंत्र और लोकतंत्र के लिए घातक कदम है.चाहे सांसदों का चुनाव आयोग मार्च हो या किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन मोदी सरकार का लोकतंत्र विरोधी दमनकारी चेहरा सामने आया है।
पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि आज लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ इंडिया गठबंधन के कद्दावर साथी उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव , कांग्रेस सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी ,सपा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव , टीएमसी सांसद सयानी घोष,आप सांसद संजय सिंह, सांसद संजय राऊत सहित बड़ी संख्या में सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग जा रहे थे जिनको चुनाव आयोग तक पहुंचने से पहले ही मोदी सरकार की पुलिस ने हिरासत में ले लिया और गिरफ्तार कर संसद मार्ग थाने पर ले गयी इस दौरान एक सांसद मिताली घोष बेहोश हो गईं जिनको राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सयानी घोष ने कार से अस्पताल भिजवाया।
उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि गत सात अगस्त को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत इलेक्शन कमीशन द्वारा उपलब्ध कराई गई वोटर लिस्ट का ही गहन परीक्षण करने के उपरांत जो चौंकाने वाला सच सामने आया उसी का खुलासा राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय इन्दिरा भवन में बहुत ही जबरदस्त तरीके से एक एक तथ्य सामने रखते हुए चुनाव आयोग और भाजपा की वोट चोरी की मिलीभगत को 146 करोड़ देशवासियों के सामने रखा जिससे संविधान विरोधियों की कलई जनता के सामने खुल गई है।
डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने फर्जी वोटर,फर्जी पता,फर्जी फोटो,फार्म नं छः के दुरुपयोग,एक ही व्यक्ति द्वारा बहुत बार वोट डालने जैसे पांच तरीके चिन्हित कर भाजपा और चुनाव आयोग की वोट चोरी को सामने रखा जिसको देश की मीडिया ने भी बहुत गंभीर रूप से लेते हुए फैक्ट चेक किया और सही पाया।
पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि कागज भी तुम्हारा है कारनामा भी तुम्हारा है फिर हलफनामा राहुल गांधी क्यों दें वोटरलिस्ट तो चुनाव आयोग ने दी थी डिजिटल इंडिया के दौर में चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक डाटा देने से इंकार कर दिया कुछ तो नहीं सबकुछ गड़बड़झाला है।
डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि सदन में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी मणिपुर पर बोलने खड़े हुए तो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा नथिंग विल गो आन रिकॉर्ड यह सीधे तौर पर संसदीय, संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बुलडोजर चलाना है और इसी बात को लेकर ही उपराष्ट्रपति गहरे सदमे में चले गए और इस्तीफा दे दिया आज कल वह कैसे हैं कहां हैं किसी को भी पता नहीं है यह देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , महासचिव और उप्र प्रभारी अविनाश पांडे तथा उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में कांग्रेस हर जिले हर ब्लाक में प्रोजेक्टर लगाकर आम जनता को भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा की जा रही जनमत चोरी की असलियत बतायेगी। वोट चोरी के दम पर बनी सरकार कभी भी जनता की हितैषी नहीं हो सकती है यह पूरे देश ने किसान आंदोलन, अनियोजित लॉक-डाउन , नोटबंदी और विध्वंसकारी जीएसटी में देख लिया है।
उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, पीसीसी सदस्य डा नंदलाल चौधरी,राजपति सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम जन्म दूबे,जय प्रकाश तिवारी, चिंताहरण पांडेय, रजनीश पांडेय , महेंद्र सिंह, आशुतोष मिश्रा ने श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चुनाव आयोग जा रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों की मोदी सरकार द्वारा गिरफ्तारी की घोर निन्दा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments