Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबकरी चराने गई वृद्धा से मारपीट, पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप;...

बकरी चराने गई वृद्धा से मारपीट, पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप; जांच में जुटी पुलिस


जलालपुर, अंबेडकर नगर। थाना जैतपुर क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ हुई मारपीट का मामला उस समय तूल पकड़ गया जब पीड़िता ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की वृद्ध महिला 11 मार्च को गांव के पास बकरी चराने गई थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत पिंटू पुत्र मुन्नीलाल निवासी पक्खनपुर बिछैला वहां पहुंच गया और महिला के साथ मारपीट करने लगा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।

इसी बीच पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। पीड़िता के इस आरोप के बाद मामला मारपीट से बढ़कर दुष्कर्म के आरोप तक पहुंच गया है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस पर लीपापोती के आरोप भी लगाए जा रहे हैं और पुलिस खुलकर कुछ भी बताने से बच रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है तथा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। इस संबंध में थाना प्रभारी जैतपुर धीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। यदि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो पहले से दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments