Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पैसे के विवाद में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पौत्र पर धक्का देने...

पैसे के विवाद में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पौत्र पर धक्का देने का आरोप

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मरहरा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

जानकारी के अनुसार मरहरा गांव निवासी रामजीत (70) पुत्र रामबली गुरुवार रात करीब 9 बजे घर पर घायल अवस्था में पड़े मिले। ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलने पर अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतक का पौत्र सनीस नशे की हालत में घर आया था और अपने बाबा से पैसे मांगने लगा। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उसने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार रामजीत के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उनके मुंह से खून निकल रहा था। इस संबंध में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि अकबरपुर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version