Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

0
ayodhya samachar

जलालपुर,अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र में घर के सामने टहल रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, डडवा मंगुराडिला गांव निवासी 80 वर्षीय शंकर गुरुवार की देर शाम अपने घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के दो पुत्र हैं और दोनों विवाहित हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version