Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वृद्ध ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, गांव में शोक

वृद्ध ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, गांव में शोक

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। गांव निवासी 60 वर्षीय अंजनी प्रसाद तिवारी  पुत्र अक्षैवर तिवारी ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर मालीपुर–खजुरी रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे। एक भाई की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दोनों बेटे रोज़गार की तलाश में बाहर रहते हैं। घटना के समय घर पर अन्य परिजन मौजूद थे। यह हादसा रेलवे लाइन के पोल संख्या 950/15-950/17 के बीच हुआ। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version