Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक भाई का मिला शव दूसरे की तलाश जारी

एक भाई का मिला शव दूसरे की तलाश जारी

आलापुर अंबेडकरनगर। बीते रविवार को कम्हरिया घाट पर नहाने के दौरान डूबे दो भाइयों में से एक का शव गोताखोरों ने बरामद किया,जब की दूसरे का शव नहीं मिल सका था। गौरतलब है कि विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे मकराहा थाना बेलघाट जिला गोरखपुर निवासी अमित और सचिन का स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी जिससे स्थानीय थाना राजेसुलतानपुर के सहयोग से बनारस से गोताखोरों की टीम आई जो सोमवार की सुबह से कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सचिन का शव बरामद किया , जिसे पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया , जबकि दूसरे भाई का शाम तक पता नहीं चल सका था। राजेसुलतानपुर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि हमारे तरफ से किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं की गई है। हम लोग अपने स्तर से जो भी हो रहा है कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments