Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआठ बेटियों ने खुद को मानव सेवा के लिए किया समर्पित

आठ बेटियों ने खुद को मानव सेवा के लिए किया समर्पित

अयोध्या। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के वजीरगंज सेवाकेंद्र द्वारा अलौकिक समर्पण समारोह का आयोजन मुमताज नगर में किया गया। जिसमें आठ बेटियों ने जीवन का महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए स्वयं को परमात्मा को समर्पित कर दिया।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान अहमदाबाद से आई वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी बीके शारदा ने कहा कि यह अद्भुत पल है जब ये बहनें अपने आप को मानव सेवा के लिए अर्पित कर रही हैं। परमात्मा शिव को साक्षी मानते हुए उन्हें अपना वर चुन लिया है। धन्य हैं उनके माता पिता जिन्होंने इन्हें जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान में हजारों बहने समर्पित होकर पूरे विश्व की सेवा कर रही है। ये बेटियां नव निर्माण का काम करेगी।
बनारस तथा पश्चिम नेपाल ब्रह्माकुमारीज केंद्रों की सह्निदेशिका बीके परिणिता ने कहा कि अब इनका घर और वर दोनों ही सुख देने वाला है। यह जीवन का बहुत बड़ा फैसला है। कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंद महाराज ने कहा कि अब ये बहने मां समान शक्ति स्वरूपा हो गई हैं। जिनके ऊपर शिव का वास हो गया है। महंत ब्रह्मर्षि स्वामी योगरिषी ने कहा कि शिव पर बलिहार जाने से शक्ति स्वरूप बन जाते हैं। आज इन बहनों ने खुद को शक्ति के लिए अर्पण कर दिया। परमात्मा हमेशा ऐसी बहनों के जीवन में अमृत भर देता है। ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से आये संस्था के जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल ने कहा कि इन बहनों ने परमेश्वर को ही पति बना लिया है। यह ऐसे पति हैं जो पूरी दुनिया के मालिक है। बहनों के जीवन मे ना तो कभी निराशा आएगी और ना किसी चीज की कभी कमी होगी। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी वजीरगंज स्थित आश्रम की इंचार्ज बीके शशि दीदी जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल महेश जायसवाल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments