Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एनसीसी एलुमनाई मेगा इवेंट में गूंजे अनुशासन और देशभक्ति के स्वर

एनसीसी एलुमनाई मेगा इवेंट में गूंजे अनुशासन और देशभक्ति के स्वर

0

◆ साइकिल रैली से दिया फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, वाद-विवाद में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा


अंबेडकर नगर। बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर में बुधवार को एनसीसी एलुमनाई एसोसिएशन के तत्वावधान में मेगा लेवल एलुमनाई इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 6-65 यूपी बटालियन एनसीसी के पूर्व व वर्तमान कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ साइकिल रैली से हुआ, जिसका उद्देश्य फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कॉलेज परिसर से निकली रैली में सत्र 2024-25 के पूर्व व वर्तमान कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में जागरूकता तख्तियां लिए कैडेट्स ने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘एनसीसी अनुशासन’ के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। रैली में करीब 70 कैडेट्स शामिल हुए, जिनमें बी.एन. इंटर कॉलेज, बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज और रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र प्रमुख रहे।

इसके बाद आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘आज के भारत में युवाओं की भूमिका’ विषय पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा राष्ट्र निर्माण, नवाचार और सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभा रहा है। डिजिटल युग में युवा केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं।

कार्यक्रम में एनसीसी एलुमनाई एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एनसीसी प्रशिक्षण ने उनके जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित की, जिससे उन्हें पेशेवर क्षेत्र में सफलता मिली। अधिकारियों ने एलुमनाई नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया, ताकि वर्तमान कैडेट्स को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।

इस अवसर पर एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. विवेक कुमार तिवारी, सीटीओ जीवन तिवारी, 65 यूपी बटालियन अयोध्या के सूबेदार श्याम शेरा यादव, हवलदार महेंद्र पौडेल, हवलदार प्रमोद सहित कॉलेज के प्राध्यापक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version