Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरई रिक्शा चालक ने छात्रा के साथ की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

ई रिक्शा चालक ने छात्रा के साथ की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

अंबेडकर नगर। स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ ई रिक्शा चालक अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर उसे धमकियां दी। छात्रा के भाई वा कुछ अन्य लोगों ने ई रिक्शा चालक को पकड़ कर जम कर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के शहजादपुर निवासी छात्रा एक विद्यालय में पढ़ती है। सोमवार की दोपहर में विद्यालय से छुट्टी होने के उपरान्त वह ई रिक्शा पर घर जानें के लिए बैठी, छात्रा के अकेली होने के कारण ई रिक्शा चालक मीरान पुर मोहल्ला निवासी सिकन्दर अली उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर धमकियां दी। छात्रा ने घर पहुंच कर यह बात परिजनों को बताई। मंगलवार को जब छात्रा का भाई उसे स्कूल छोड़ने जा रहा था तो ई रिक्शा चालक रास्ते में मिल गया। छात्रा द्वारा पहचान लेने पर उसके भाई ने ई रिक्शा चालक को रोककर उससे पूछने लगा। इसी बीच वहां कई लोग इक्कठा हो गए और उसे पीटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाने गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments