Thursday, November 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर, वाहन लेकर चालक फरार

बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर, वाहन लेकर चालक फरार


जैतपुर, अंबेडकर नगर । बुधवार देर शाम तिघरा (गोपरीचांदपुर) स्थित विद्यालय के पास अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बैटरी रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रेहता निवासी अशोक कुमार मौर्य पुत्र राम रतन निवासी रेहता अपनी बैटरी रिक्शा लेकर नेवादा से रामगढ़ फुलवरिया जा रहे थे। रास्ते में सवारियों को उतारने के बाद वह आगे बढ़े ही थे कि सामने से आ रही बोलेरो ने उनके रिक्शे में टक्कर मार दी। राहगीरों के मुताबिक बोलेरो चालक वाहन पीछे मोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर जलालपुर भेजा गया। मौके पर पहुंचे जैतपुर थाने के कांस्टेबल अनिल कुमार यादव और हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार बोलेरो और चालक की जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments