Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसमाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शनिवार बंदी को लेकर अधिकारियों को लगाई...

समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शनिवार बंदी को लेकर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

आलापुर अंबेडकर नगर । नगर पंचायत जहांगीरगंज में व्यापारियों से जबरन शनिवार बंदी कराने को लेकर जिलाधिकारी ने शनिवार को आलापुर में समाधान दिवस पर अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पूर्व में दिए गए रविवार बंदी को अधिशासी अधिकारी जहांगीरगंज एवं थानाध्यक्ष जहांगीरगंज को सख़्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। शनिवार को नगर पंचायत के कुछ कर्मचारी एवं अन्य लोगों द्वारा बाजार बंदी कराए जाने का उद्योग व्यापार मंडल जहांगीरगंज नें कड़ा विरोध जताया था जिसके उपरांत व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मामला आलापुर के समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने ई ओ जहांगीरगंज एवं थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया की कई बार मेरे कहने के बावजूद कड़ाई से पालन नहीं कराया गया, यदि भविष्य में इस तरह की शिकायत आती है तो इन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ईओ से पूछने पर उन्होंने कहा कि रविवार बंदी की अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसको अमल में लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments