Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपरिवार की खुशियां बदली मातम में,सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

परिवार की खुशियां बदली मातम में,सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

अंबेडकर नगर। परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल था। जहां एक तरफ घर में विदाई गीत गाया जा रहा था वहां मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के उकरा निवासी 22 वर्षीय संदीप पुत्र रामजी राम की बहन का गौना शुक्रवार को था, गौना के एक दिन पूर्व गुरुवार की देर शाम को वह सामान लेने बाजार जा रहा था, अकबरपुर केदार नगर मार्ग पर त्रिमुहानी के निकट ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप की बहन की शादी एक सप्ताह पूर्व हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments