अयोध्या। दुर्गापूजा महोत्सव का प्रतिमा विर्सजन निर्मलीकुंड होता है। विसर्जन से पूर्व केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के घाट निर्माण प्रभारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने निर्मलीकुण्ड पर मां सरयू और घाट की पूजा अर्चना किया गया। मां सरयू का दुग्धाभिषेक करके उनको चुनरी अर्पित किया गया और आरती उतारी गई।
पूजन कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि घाट पूजन के माध्यम से घाट निर्माण और प्रतिमा विसर्जन के लिए सरयू माता की अनुमति ली जाती है। जिससे विसर्जन कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो। बताया कि इस बार प्रशासन से 200 मीटर लंबे प्लेटफार्म की मांग की गई है जिससे विसर्जन कार्यक्रम शीघ्रता से संपन्न हो सके। प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि माता का विसर्जन पूरे सम्मानजनक तरीके से हो आज कोई मिलेगा या हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है हम सभी लोग मां सदियों से यही प्रार्थना करते हैं कि इस वर्ष हमें पानी की कमी की समस्या का सामना न करना पड़े और यदि ऐसी कोई स्थिति हो तो उसके वैकल्पिक प्रबंध पहले से सुनिश्चित होने चाहिए।
पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता आशीष रंजन, ए ई राजनरायण तिवारी के साथ केंद्रीय समिति के अमल गुप्ता, संयोजक गगन जायसवाल, पुलिस समन्वयक जे एन चतुर्वेदी, विद्युत समन्वयक सुप्रीत कपूर, सह घाट निर्माण प्रभारी रंजीत शर्मा, अतुल सिंह,अमित कनौजिया,दीपक गौतम,विवेक साहू,राजेश श्रीवास्तव,विनय प्रकाश तिवारी,दीपक गौतम,तरुण गुप्ता डंपी,रवींद्र यादव,अखिल यादव सहित दुपहिया क्लब के आशीष तिवारी ,संपूर्णानंद तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।