Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या400 पार की कामना के साथ आयोजित हुआ दुरदुरिया पूजन

400 पार की कामना के साथ आयोजित हुआ दुरदुरिया पूजन


अयोध्या। भगवान श्री राम की कुलदेवी माता देवकाली मंदिर प्रांगण में महिलाओं द्वारा पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुरदुरिया पूजन का आयोजन किया गया। शक्ति की उपासना 400 पार की कामना के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन कर मॉ जगतजननी से आशीर्वाद मांगा।

देवकाली मंदिर के प्रागंण में प्रातः 7 बजे आयोजित पूजन में भाजपा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पाण्डेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व 400 की कामना लेकर महिलाओं ने मॉ जगतजननी से आशीर्वाद मांगा है। पीएम मोदी द्वारा नई संसद में प्रवेश करते ही महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर इतिहास रच दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा 400 पार का नारा अब स्वंय जनता लगा रही है। बेटी बचाओ- बेटी पढाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मातृवंदन योजना, अन्नपूर्णा योजनाओं के माध्यम से सरकार ने महिलाओं को समाज में सशक्त किया है। अयोध्या विधानसभा प्रवासी मधू शर्मा ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी दी गई है। अपराधियों के मन में बुलडोजर का भय व्याप्त है। महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने कहा डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
दुरदुरिया पूजन में महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, राजलक्ष्मी तिवारी ,प्रतिमा शुक्ला, नीलम जायसवाल, नेहा तिवारी, सीमा तिवारी, सुनीता गुप्ता, सीमा सिंह, माया सिंह, अनीता सिंह, गीता शुक्ला, आभा सिंह, नीता शर्मा, पुष्पा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments