Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुल्हन के हाथों की मेहंदी नहीं छूटी थी कि उजड़ गया मांग...

दुल्हन के हाथों की मेहंदी नहीं छूटी थी कि उजड़ गया मांग का सिंदूर,


◆ दस फरवरी को हुई थी शादी


अंबेडकर नगर। दुल्हन के हाथों की मेहंदी नहीं छूटी थी कि उसके मांग का सिंदूर उजड़ गया। शादी के पांच दिन बाद ही पति की मौत से दुल्हन बदहवास हो ठीक है, वही परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पांच दिन पूर्व बड़े धूमधाम से सेहरा बांध कर शादी करने गया शिव राम अब इस दुनिया में नहीं है,लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। घर पर परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से सटे शिव बाबा के निकट दुल्लापुर गांव निवासी शिव राम पुत्र पुत्र स्वर्गीय पंचराम की शादी बीते 10 फरवरी को अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अकारी पुर निवासी प्रियंका पाल से हुई थी। पत्नी की विदाई करवा कर घर पहुंचे दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी,परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार की तड़के उसकी मौत हो गई। मृतक पत्नी के साथ दिन भी नहीं गुजार सका। पत्नी पति के ठीक होने का इंतजार करती रही लेकिन जब प्रियंका को पति की मौत की सूचना मिली तो वह बदहवास हो गई। शव घर पहुंचते ही पत्नी सहित अन्य लोगों का करुण कुरुंदन हर किसी को द्रवित कर दे रहा था। बताया जाता है कि मृतक गैर प्रांत में नौकरी करता था जहां शादी के एक सप्ताह पूर्व वह घर आया था, वहां से आने के बाद उसकी तबीयत कुछ खराब हुई तो परिजन स्थानीय चिकित्सक से इलाज करवा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments